सीआईएमएफआर ग्रंथालय में आपका स्वागत हैः

         हमारे ग्रंथालय में उपलब्ध की जा रही सुविधाओं में प्रलेखन सेवा, गृह परामर्श अन्तर-ग्रंथालय कर्ज, पूर्वव्यापी ग्रंथालय संबंधी साहित्य खोज, सामयिक जागरूकता सेवा तथा रिप्रोग्राफिक सेवा शामिल हैं.

 

        ग्रंथालय में प्राप्त सामयिक पत्रिकाओं के विषयगत पृष्ठों का मासिक बुलेटिन तथा खनन और इससे संबंधित विषयों पर होने वाली आगामी राष्ट्रीय एवं अन्तर राष्ट्रीय संगोष्ठियों, सम्मेलनों, कार्यशालाओं इत्यादि का अर्धवार्षिक कैलेन्डर परिचालित किया जाना भी इसकी सेवा में शामिल है.

 

        सीआईएमएफआर ग्रंथालय का स्थानीय नेटवर्क सेट-अप कंप्यूटरीकृत है. पुस्तकों, पत्रिकाओं, रिर्पोटों, मानकों इत्यादि से संबंधित 29000 अभिलेखों के रख-रखाव के लिए डैटाबेस भी बनाया गया है.

 

         मुझे उम्मीद है कि हमारा ग्रंथालय आपके लिए लाभदायक होगा. मैं आपको आमंत्रित करता हूं. आप हमारे ग्रंथालय में पधारें और खानें में सुसज्जित मुद्रित संसाधनों से लाभ उठाएं.

       

 

                                                   श्री बी. आर. पाण्डुरंगा

                                                   ग्रंथालय प्रभारी